Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

हेल्पिंग हैंड्स क्लब ने बढ़ाया मदद का हाथ, 12 वर्षीय अनमोल को मिलेगी नई जिंदगी

खरसिया। खरसिया के तरियां पार निवासी 12 वर्षीय अनमोल एक गंभीर हादसे में मस्तिष्क चोट का शिकार हो गया। आर्थिक तंगी के चलते परिवार के पास इलाज के साधन नहीं थे। इस दौरान गौ सेवक राकेश केशरवानी बच्चे को डॉक्टर दिलेश्वर पटेल के पास ले गए, जहां निःशुल्क जांच और प्राथमिक उपचार किया गया।

मामले की जानकारी हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल को दी गई, जिन्होंने इलाज की पूरी जिम्मेदारी लेने का आश्वासन दिया। रविवार को संस्था के सदस्यों ने अनमोल के घर पहुंचकर ट्रेन टिकट, खाने-पीने का सामान और आर्थिक सहायता प्रदान की।

सोमवार सुबह अनमोल को जनशताब्दी एक्सप्रेस से रायपुर रवाना किया जाएगा, जहां बालाजी हॉस्पिटल में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा उसका इलाज कराया जाएगा। संस्था ने भविष्य में उसकी शिक्षा में भी सहयोग का भरोसा दिलाया है।

इस मानवीय पहल के लिए मोहल्लेवासियों ने संस्था का आभार जताया है।

Exit mobile version