Raipur News Update:9 नवंबर को होने वाली ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष एवं महिला (HGMF25) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए सेट निर्देश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनने होंगे। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्र में कान का आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूरी तरह वर्जित है।
यह परीक्षा 09 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे से 01:15 बजे तक 9 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र का गेट सुबह 10:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। जिले में कुल 2488 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अनुचित साधन का उपयोग पकड़े जाने पर अभ्यर्थिता रद्द की जाएगी।

