सोनी सोढ़ी बोलीं- हिड़मा का एनकाउंटर फर्जी, हत्या हुई: पूवर्ती में कहा- देवजी पकड़ा गया तो हिड़मा क्यों नहीं, ये दूसरा गुंडाधुर, कोर्ट जाएंगे

सुकमा/रायपुर, 21 नवंबर 2025: बस्तर की सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोढ़ी ने आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा (30) के एनकाउंटर पर सवाल उठाए। उनका दावा- यह फर्जी मुठभेड़ था, हिड़मा समेत 6 नक्सलियों को पकड़कर हत्या की गई।   

हिड़मा के गृहग्राम पूवर्ती (सुकमा) पहुंची सोनी ने कहा, “देवजी को पकड़ा गया तो हिड़मा क्यों नहीं? ये दूसरा गुंडाधुर है। हम कोर्ट जाएंगे।” अंतिम संस्कार में ग्रामीणों ने भी फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया।

You May Also Like

More From Author