SI भर्ती परीक्षा पर विवाद का अंत, हाईकोर्ट ने दी राहत

छत्तीसगढ़ में साल 2018 से लंबित सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। बिलासपुर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत की सांस ली है।

क्या था मामला?

साल 2018 में शुरू हुई इस भर्ती प्रक्रिया के परिणाम में काफी देरी हुई थी। असफल रहे कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की थी। इनका तर्क था कि परीक्षा में गड़बड़ी हुई थी। हालांकि, हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने पहले ही इस याचिका को खारिज कर दिया था।

हाईकोर्ट का फैसला

असफल अभ्यर्थियों ने फिर डबल बेंच में अपील की। लेकिन डबल बेंच ने भी सिंगल बेंच के फैसले को बरकरार रखते हुए याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने तजवीर सिंह सोढी बनाम स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर 2023 केस का हवाला देते हुए कहा कि असफल होने वाले अभ्यर्थी अब प्रश्न करने की अपील नहीं कर सकते।

अभ्यर्थियों की लंबी लड़ाई

छह साल से अधिक समय से इस भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने लगातार सरकार पर दबाव बनाया था। उन्होंने कई बार प्रदर्शन किए, मंत्री, विधायक और सांसदों से मिले और रिजल्ट जारी करने की मांग की थी।

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब राज्य सरकार को जल्द ही भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित करना होगा। इससे हजारों युवाओं का भविष्य तय होगा और वे पुलिस सेवा में शामिल हो सकेंगे।

You May Also Like

More From Author