हाईकोर्ट सख्त, आदेश का पालन नहीं करने पर आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

बिलासपुर। हाईकोर्ट के आदेश का निर्धारित समय में पालन नहीं करने पर कोर्ट ने आबकारी कमिश्नर पीएस एल्मा और अपर आबकारी आयुक्त पीएल साहू को अवमानना नोटिस जारी किया है। मामला विभागीय प्रतियोगी परीक्षा में सर्विस रिकॉर्ड के अंकों से जुड़ा है।

दरअसल, आबकारी विभाग के प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार शर्मा ने आबकारी उपनिरीक्षक पद की विभागीय परीक्षा दी थी। उनका आरोप था कि वर्ष 2017, 2018 और 2019 के सर्विस रिकॉर्ड में प्रतिकूल टिप्पणी के कारण उन्हें 15 अंक कम मिले और वे परीक्षा में असफल हो गए।

मामले में हाईकोर्ट ने दिसंबर 2025 में संबंधित एसीआर के आधार पर कार्रवाई पर पुनर्विचार करने और 90 दिनों के भीतर निर्णय लेने का आदेश दिया था। निर्धारित अवधि में आदेश का पालन नहीं होने पर याचिकाकर्ता ने अवमानना याचिका दायर की। अब कोर्ट ने दोनों अधिकारियों से जवाब मांगा है।

You May Also Like

More From Author