Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

मिड-डे मील से 25 बच्चे बीमार, हाईकोर्ट सख्त, प्रधानपाठक निलंबित

बिलासपुर। जांजगीर जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चौरभाठा में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 25 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। भोजन करने के तुरंत बाद बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई, जिसके बाद उन्हें नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनमें से 4 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामले में लापरवाही सामने आने पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए स्कूल शिक्षा विभाग से जवाब तलब किया। सरकार की ओर से पेश जवाब में बताया गया कि प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही निर्देश जारी किए गए हैं कि भविष्य में भोजन परोसने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी।

गौरतलब है कि स्कूल में राहुल स्वसहायता समूह द्वारा खीर-पूड़ी परोसी गई थी, लेकिन नियमों के अनुसार भोजन चखे बिना ही बच्चों को परोस दिया गया। हाईकोर्ट ने सरकार को अगली सुनवाई से पहले शपथ पत्र दाखिल करने और बीमार बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी।

Exit mobile version