रायपुर में मुख्यमंत्री निवास पर गुरुवार देर रात करीब पांच घंटे तक हाई लेवल बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सभी मंत्री और भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, प्रभार क्षेत्रों के दौरों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल से जुड़े आयोजनों और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने इसे सत्ता और संगठन के बीच होने वाली नियमित समीक्षा बैठक बताया तथा मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों को खारिज किया। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि “सब सुरक्षित है, छत्तीसगढ़ सुरक्षित है।”
मुख्यमंत्री निवास में देर रात हाई लेवल बैठक, आगामी रणनीति पर हुआ मंथन

