Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

शिवालय तोड़ने वालों की गिरफ्तारी की मांग, हिंदू संगठनों ने किया हाईवे जाम

Gariyaband : 30 अप्रैल की रात को राजिम थाना क्षेत्र के दुतकैया गांव में स्थित एक शिवालय को कुछ अज्ञात लोगों ने नष्ट कर दिया था और शराब भी उड़ेल दी थी। इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने आज राजिम में प्रदर्शन किया और नेशनल हाईवे 130 सी को जाम कर दिया।

प्रदर्शन में शामिल विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलने पर एसडीएम अर्पिता पाठक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हिंदू संगठनों को अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया। उन्होंने बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया।

इसके बाद हिंदू संगठनों ने तीन घंटे बाद अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया और जाम को बहाल कर दिया गया।

Exit mobile version