Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बस्तर के लिए ऐतिहासिक दिन, जगदलपुर में पहली बार हो रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक : सीएम साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 19 मई 2026 का दिन बस्तर के इतिहास में ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है। जगदलपुर में पहली बार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में पहली बार इस तरह की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि कभी नक्सली हिंसा से प्रभावित रहा बस्तर अब शांति, सुरक्षा और विकास की नई पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह बैठक अंतरराज्यीय समन्वय को मजबूत करेगी और विकसित, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बस्तर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Exit mobile version