रायपुर। होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया से छपरा और पटना के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। होली के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान करने के लिए ये विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
स्पेशल ट्रेनों का विवरण
गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल
- 08863 गोंदिया-छपरा – 12 मार्च, 2025 को शाम 5:00 बजे गोंदिया से रवाना होगी और 13 मार्च को रात 7:00 बजे छपरा पहुंचेगी।
- 08864 छपरा-गोंदिया – 13 मार्च, 2025 को रात 10:15 बजे छपरा से रवाना होगी और 14 मार्च को रात 11:45 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) दूसरी स्पेशल ट्रेन
- 08895 गोंदिया-छपरा – 11 मार्च, 2025 को शाम 5:00 बजे गोंदिया से रवाना होगी और 12 मार्च को रात 7:00 बजे छपरा पहुंचेगी।
- 08896 छपरा-गोंदिया – 12 मार्च, 2025 को रात 10:15 बजे छपरा से रवाना होगी और 13 मार्च को रात 11:45 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
गोंदिया-पटना-गोंदिया (दो फेरे के लिए) होली स्पेशल
- 08897 गोंदिया-पटना – 11 और 12 मार्च, 2025 को सुबह 11:00 बजे गोंदिया से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:00 बजे पटना पहुंचेगी।
- 08898 पटना-गोंदिया – 13 और 14 मार्च, 2025 को दोपहर 12:30 बजे पटना से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrail.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।