Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नागपुर दौरे से लौटे गृहमंत्री, सड़क परियोजनाओं को मंजूरी और नक्सलवाद पर बड़ा दावा

रायपुर लौटे गृहमंत्री विजय शर्मा ने नागपुर दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान कवर्धा-जबलपुर और कवर्धा-रायपुर मार्ग सहित NH-30 के कुछ हिस्सों को 4 लेन बनाने की मंजूरी मिली।

उन्होंने बताया कि बीबीएम डिविजन के 14 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें हथियार भी शामिल हैं। सरकार का दावा है कि प्रदेश में नक्सलवाद लगभग खत्म हो चुका है और जल्द पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।

वहीं, कांग्रेस के ‘दे दे बुलावा मुसवा’ गीत को लेकर जारी विवाद पर भी उन्होंने टिप्पणी करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए।

Exit mobile version