Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

एसआईआर पर गृह मंत्री का सख्त रुख, घुसपैठियों पर कार्रवाई और जांच के निर्देश

रायपुर। एसआईआर के मुद्दे पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि कोई अवैध रूप से घुसपैठ कर रह रहा पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को पहचान कर देश से बाहर निकाला जाएगा और बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जितनी भी जांच आवश्यक होगी, वह पूरी गंभीरता से की जाएगी।

अलसुबह की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समाज द्वारा किए गए प्रदर्शन पर गृह मंत्री ने कहा कि सभी को पुलिस जांच में सहयोग करना चाहिए, चाहे मामला किसी से भी जुड़ा हो।

वहीं मैग्नेटो मॉल में हुई तोड़फोड़ के मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा गिरफ्तारी दिए जाने पर उन्होंने कहा कि उस घटना के बाद जो भी घटनाक्रम सामने आया है, उस पर भी कार्रवाई की जा रही है।

गार्ड ऑफ ऑनर की प्रथा समाप्त किए जाने को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि सरकार जनता के साथ मिलकर काम करती है और गार्ड ऑफ ऑनर जैसी परंपराओं की अब आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि इसमें अनावश्यक बल की तैनाती होती थी, जिसे खत्म किया गया है।

Exit mobile version