Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

लापरवाही से जिंदा लोगों को मृत बताकर सैकड़ों राशन कार्ड निरस्त

बालोद। विभागीय लापरवाही के चलते बालोद जिले में सैकड़ों राशन कार्डधारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों द्वारा जिंदा लोगों को मृत दर्शाकर सैकड़ों राशन कार्ड डाटा से डिलीट कर दिए गए, जिससे पिछले 2–3 महीनों से हितग्राहियों को खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है।

डौण्डी विकासखंड के सिंघनवही, साल्हे सहित कई गांवों में यह समस्या सामने आई है। हितग्राहियों का कहना है कि केवाईसी पूरी होने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन मिल रहा है। जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम के अनुसार, अकेले डौण्डी ब्लॉक में करीब 1400 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं।

वहीं जिला खाद्य अधिकारी टी.आर. ठाकुर ने बताया कि कार्ड रिस्टोर करने के आवेदन मिल रहे हैं और उन्हें बहाल किया जा रहा है। साथ ही लापरवाही की जांच कर रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी।

Exit mobile version