छत्तीसगढ़ में IAS तबादला, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी

रायपुर। राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है, जबकि बलौदाबाजार कलेक्टर आईएएस दीपक सोनी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है।

आदेश के तहत डॉ. सीआर प्रसन्ना को सहकारिता आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, वहीं कुलदीप शर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों के विभागों में बदलाव और कुछ को यथावत रखा गया है।

You May Also Like

More From Author