ICAI Raipur News: देश के सबसे बड़े भूखंड पर बनेगा ICAI भवन, अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा ने किया शिलान्यास

रायपुर। आईसीएआई रायपुर शाखा द्वारा प्रस्तावित नए ICAI भवन के निर्माण का शिलान्यास समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिलान्यास ICAI अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा ने किया। यह भवन देश में ICAI की किसी भी शाखा को आवंटित सबसे बड़े भूखंड पर बनाया जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ के सीए समुदाय और विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

भवन को आधुनिक अधोसंरचना केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें AI–IT लैब, स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर, प्रशिक्षण कक्ष और सेमिनार हॉल जैसी सुविधाएं होंगी। परियोजना 15 माह में पूरी करने का लक्ष्य है।

रायपुर शाखा अध्यक्ष सीए विकास गोलछा ने इसे 45 वर्षों में शाखा का ऐतिहासिक क्षण बताया। कार्यक्रम में ICAI के केंद्रीय परिषद सदस्य, क्षेत्रीय पदाधिकारी, शाखा समिति सदस्य, सीए विद्यार्थी और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author