लाखासार समिति में 50 बोरी यूरिया वितरण पर सवाल, जांच रिपोर्ट तैयार

तखतपुर के लाखासार सेवा सहकारी समिति में खाद वितरण में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। IFMS पोर्टल की निगरानी में पता चला कि एक किसान को नियमों के विपरीत एक ही बार में 50 बोरी यूरिया जारी की गई। शिकायत के बाद चार सदस्यीय जांच टीम ने रिकॉर्ड और पोर्टल डेटा की जांच कर प्रतिवेदन तैयार कर लिया है, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। मामले से किसानों में नाराजगी है और उन्होंने शाखा प्रभारी को हटाने की मांग की है। वहीं शाखा प्रभारी भागबली यादव ने इसे कंप्यूटर ऑपरेटर की तकनीकी त्रुटि बताते हुए सभी आरोपों को निराधार बताया है। अब किसानों की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

You May Also Like

More From Author