सचिव से अभद्र भाषा: IFS अधिकारी मनीष कश्यप निलंबित, दो अन्य अफसरों के तबादले

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव से अभद्र भाषा में बात करना IFS अधिकारी मनीष कश्यप को महंगा पड़ गया। छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आरोप है कि 23 जनवरी 2026 को केंद्र सरकार की Deregulation बैठक की तैयारी को लेकर सचिव के फोन करने पर मनीष कश्यप ने आवश्यक जानकारी देने के बजाय अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इसे अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 का उल्लंघन माना गया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, नवा रायपुर तय किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

इसी दौरान विभाग ने दो अन्य IFS अधिकारियों का तबादला भी किया है। जाधव सागर रामचंद्र को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ नवा रायपुर भेजा गया है, जबकि चंद्र कुमार अग्रवाल को मनेन्द्रगढ़ का वन उपसंरक्षक नियुक्त किया गया है।

You May Also Like

More From Author