Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

आतंकवाद-रोधी अभियानों में उत्कृष्ट योगदान के लिए आईजी अमरेश मिश्रा को राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के ईओडब्ल्यू–एसीबी प्रमुख और रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा को आतंकवाद-रोधी अभियानों में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में आयोजित आतंकवाद निरोधी सम्मेलन में प्रदान किया। सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा किया गया था।

सम्मेलन के दौरान एनआईए में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के समय अमरेश मिश्रा की भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया। आतंकवाद से जुड़े संवेदनशील मामलों की जांच, अंतर-एजेंसी समन्वय और मजबूत कानूनी कार्रवाई में उनके योगदान को निर्णायक माना गया।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमरेश मिश्रा एनआईए में रहते हुए कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच से जुड़े रहे हैं और उनकी कार्यशैली को लेकर उन्हें पहले भी केंद्र सरकार की सराहना मिल चुकी है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद उन्हें रायपुर रेंज का आईजी नियुक्त किया गया, साथ ही ईओडब्ल्यू–एसीबी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। यह जिम्मेदारी उन्हें ऐसे समय मिली, जब राज्य में कई बड़े घोटाले राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा का विषय बने हुए थे।

Exit mobile version