मोहला-मानपुर। राजनांदगांव पुलिस रेंज के आईजी बालाजी राव ने मोहला-मानपुर में रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों के निराकरण, तकनीक आधारित पुलिसिंग और नवाचारों की समीक्षा की। बैठक में राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम और मोहला-मानपुर के पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।
आईजी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बेसिक पुलिसिंग मजबूत करने, लंबित अपराधों का शीघ्र निराकरण और बेहतर पुलिसिंग मॉडल को सभी जिलों में लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, CCTNS, रेडियो कम्युनिकेशन सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई।
इस दौरान मोहला-मानपुर जिले की डिस्ट्रिक्ट प्रोफाइल बुक का विमोचन किया गया तथा आईजी सहित अधिकारियों ने रक्षित केंद्र में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नक्सल मुक्त घोषित होने के बाद जिले में पहली बार इस स्तर की रेंज बैठक आयोजित की गई।

