Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

IGKV Paper Leak: B.Sc. द्वितीय वर्ष का प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत, परीक्षा रद्द; जांच कमेटी गठित

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में B.Sc. द्वितीय वर्ष के Pest Management in Crops and Stored Grains-I (AENT 221) विषय का प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है। शिकायत कवर्धा से मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल यह फैसला लिया।

मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसे एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रद्द परीक्षा दोबारा आयोजित होगी और इसकी नई तारीख अलग से घोषित की जाएगी। कुलसचिव डॉ. कपिल देव दीपक ने बताया कि प्रश्नपत्र रायपुर में तैयार होकर 28 कॉलेजों में भेजा जाता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version