रायपुर। छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में सामने आए पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी है और मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वंदेमातरम को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस के फैसले पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वंदेमातरम के दो पद गाने का निर्णय लिया है। सीएम ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रगीत का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वंदेमातरम के लिए देश के लोगों ने बलिदान दिया है।


