Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

IGKV Paper Leak: दो परीक्षाएं रद्द, सितंबर में फिर होगा एग्जाम; दोषियों पर होगी कार्रवाई

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामले के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने परीक्षाओं की गोपनीयता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आपात बैठक की। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अहम फैसले लिए गए।

जांच में 20 अगस्त की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी और 7 अगस्त की बीएससी कृषि प्रथम वर्ष की प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद दोनों परीक्षाएं निरस्त कर सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा कराने का निर्णय लिया गया।

पेपर की गोपनीयता में लापरवाही को लेकर भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, मामले में दोषी पाए गए छात्रों और संबंधित ऑब्जर्वरों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विश्वविद्यालय ने परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए प्रश्नपत्र अब पासवर्ड प्रोटेक्टेड ईमेल से परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले भेजने की व्यवस्था शुरू की है। साथ ही परीक्षा विभाग और केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर भी जोर दिया जा रहा है।

Exit mobile version