कबीरधाम में 25 लाख की अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

रायपुर/कवर्धा। आचार संहिता के तहत अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला आबकारी विभाग, कबीरधाम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से लाई जा रही 25 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में शराब बरामद

गिरफ्तार आरोपी राजवीर सिंह पिता घनश्याम सिंह यादव, निवासी शिवपुरी (मप्र) को आबकारी जांच चौकी चिल्फी के पास से पकड़ा गया। उसके पास से 330 पेटी (16500 पाव) देशी मदिरा प्लेन और 200 पेटी (10000 पाव) गोवा स्पेशल व्हिस्की, कुल 4770 बल्क लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 25.05 लाख रुपये आंकी गई है।

ट्रक सहित कुल जब्ती 45 लाख रुपये

आरोपी के पास से RJ11GC2927 नंबर का ट्रक भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इस तरह कुल जब्ती 45 लाख रुपये की हुई है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2), 36, 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

इस कार्रवाई को आबकारी सचिव एवं आयुक्त श्रीमती आर. संगीता, प्रबंध संचालक सीएसएमसीएल श्याम लाल धावड़े, कलेक्टर गोपाल वर्मा और उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता दुर्ग के जी.के. भगत के निर्देशानुसार अंजाम दिया गया।

आबकारी विभाग की विशेष टीम रही शामिल

इस अभियान का नेतृत्व वृत्त प्रभारी बोड़ला अभिनव कुमार रायजादा ने किया। कार्रवाई में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची इस प्रकार है:

  • आबकारी उप निरीक्षक गीता साहू, अभिनव आनंद बख्शी, रामानंद दीवान
  • आबकारी मुख्य आरक्षक विद्या सिंह परमार, भानुप्रताप चौहान
  • आरक्षक कमल मेश्राम, अमर पिल्ले, इम्तियाज खान, जगदीश सिंह उईके
  • वाहन चालक डायमंड साहू
  • आबकारी जांच चौकी में तैनात सुरक्षा कर्मी

You May Also Like

More From Author