Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अंबिकापुर में अवैध महुआ शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 70 लीटर शराब और 480 किलो लाहन जब्त

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में 15 अगस्त से पहले आबकारी उड़नदस्ता टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पटपरिया इलाके में किराए के मकान में चल रही महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान मौके से 70 लीटर महुआ शराब और 480 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। मकान के एक कमरे में 8 भट्ठियों पर शराब बनाने का काम चल रहा था, जबकि दूसरे कमरे में 24 प्लास्टिक डिब्बों में लाहन रखा मिला।

आबकारी टीम ने आरोपी अर्जुन कुजुर को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

Exit mobile version