Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायगढ़ में मांड नदी से अवैध रेत उत्खनन, जलस्तर बढ़ने पर बीच धारा में फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली

रायगढ़। जिले में अवैध रेत उत्खनन का मामला एक बार फिर सामने आया है। कूड़ेकेला-बंगरसूता पुल के पास मांड नदी में अवैध रेत निकाल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक जलस्तर बढ़ने से बीच धारा में फंस गई।

स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन ट्रॉली नदी में ही फंसी रह गई। घटना ने बरसात के दौरान प्रतिबंध के बावजूद हो रहे अवैध खनन और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन जारी है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version