मरवाही के जंगलों में अवैध कटाई का खुलासा, 122 पेड़ों के ठूंठ मिले

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल में बड़े पैमाने पर अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गौरेला वन परिक्षेत्र के पीपरखूटी बीट में तस्करों ने इलेक्ट्रॉनिक आरा मशीनों से सागौन और साल जैसे कीमती पेड़ों को काट दिया। शुरुआती जांच में जंगल के भीतर 122 पेड़ों के ठूंठ मिले हैं, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने करीब दो महीने पहले ही वन विभाग को इसकी सूचना दी थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई। मामले की जानकारी रायपुर पहुंचने के बाद राज्य स्तरीय फ्लाइंग स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

घटना स्थल मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर होने के बावजूद इतनी बड़ी कटाई पर विभाग की अनभिज्ञता कई सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों ने विभागीय मिलीभगत की आशंका जताई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

You May Also Like

More From Author