Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

मरवाही के जंगलों में अवैध कटाई: हजारों पेड़ गायब, वन विभाग पर उठे सवाल

जीपीएम। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल में अवैध कटाई का गंभीर मामला सामने आया है। गौरेला वनपरिक्षेत्र के पंडरीपानी बीट में सागौन और साल के हजारों पेड़ काटे जाने का आरोप है, जबकि यह क्षेत्र करोड़ों की लागत से विकसित प्लांटेशन था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद वन विभाग ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिससे तस्करों ने बड़ी मात्रा में कीमती लकड़ी पार कर दी। इससे पहले भी पिपरखूंटी क्षेत्र में पेड़ों की कटाई का मामला सामने आ चुका है।

लगातार हो रही कटाई से पर्यावरण पर असर दिखने लगा है—तापमान बढ़ रहा है और वन्यजीव रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं। मामले में लापरवाही को लेकर विभाग पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं अधिकारियों से संपर्क करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।

Exit mobile version