Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कवर्धा: परसवारा पंचायत में बड़ी लापरवाही, 6 महिला पंचों की जगह पतियों ने ली शपथ

कवर्धा। पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसवारा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दरकिनार करने वाली गंभीर लापरवाही सामने आई है। शपथ ग्रहण समारोह में 6 महिला पंचों के स्थान पर उनके पतियों को शपथ दिलाई गई, जिससे महिला सशक्तिकरण को गहरा झटका लगा है।

महिला पंचों को मंच पर बुलाया तक नहीं

रविवार को आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जानी थी। लेकिन सचिव की लापरवाही के कारण महिला पंचों को मंच पर बुलाने के बजाय उनके पतियों को शपथ दिला दी गई। यह घटना महिला पंचों और उनके समर्थकों के लिए न केवल निराशाजनक, बल्कि अपमानजनक भी रही।

महिला प्रतिनिधियों ने जताई कड़ी नाराजगी

इस घटना को लेकर महिला पंचों और स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी है। उन्होंने इसे महिला अधिकारों का खुला उल्लंघन और पंचायत व्यवस्था की गंभीर चूक बताया। महिला पंचों ने कहा कि यह लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है और महिलाओं की भूमिका को कमजोर करने की साजिश जैसी लगती है।

Exit mobile version