नक्सलियों ने किया पीडिया मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए बंद का आह्वान, सड़क काटी

बीजापुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की गई बातचीत की पहल को धत्ता बताते हुए, नक्सली अपने विकास विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में, उन्होंने पीडिया मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए, 26 मई को आवापल्ली से उसूर जाने वाली सड़क को काटकर बैनर-पोस्टर लगाकर बंद का आह्वान किया है।

सीपीआई (माओवादी) दक्षिण सब जोनल ब्यूरो द्वारा छोड़े गए पर्चे में बीते 10 मई को पीडिया में हुई मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए बंद का आह्वान किया गया है। पर्चे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार को आदिवासी विरोधी बताया गया है।

बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गर्वना ने बताया कि दो-तीन जगहों पर सड़क को काटा गया था। सूचना मिलते ही उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क को दुरुस्त कर दिया और आवागमन शुरू कर दिया गया है।

You May Also Like

More From Author