भारत ने इंग्लैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह, नेताओं ने दी बधाई

रायपुर। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई नेताओं ने खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारतीय टीम के जुझारू प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि खिलाड़ियों के बेहतरीन टीम वर्क और साहस ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं भी दीं।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी टीम की जीत पर बधाई देते हुए संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी, जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी, हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन और अक्षर पटेल की बेहतरीन फील्डिंग की तारीफ की।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दीं।

You May Also Like

More From Author