IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने टीम इंडिया को बधाई दी। नेताओं ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और शानदार प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है।
2007 और 2024 के बाद 2026 में भी टी-20 विश्व कप जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक जीत पर खिलाड़ियों और पूरे सपोर्ट स्टाफ को देशभर से बधाइयाँ मिल रही हैं।

