Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड टी20 मैच आज, स्टेडियम में सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था पूरी

Raipur Cricket Update | भारत vs न्यूजीलैंड T20

रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, 23 जनवरी को वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर में खेला जाएगा। पहले मैच में टीम इंडिया ने 238 रन बनाए थे और आज भी स्टेडियम में चौकों-छक्कों की उम्मीद है।

दर्शकों के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों से आने वाले मार्गों और स्टेडियम पार्किंग की पूरी व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस ने सुनिश्चित की है। रायपुर शहर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग-भिलाई, महासमुंद और सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शक अलग-अलग पार्किंग क्षेत्रों में वाहन छोड़कर पैदल स्टेडियम पहुंच सकते हैं। पासधारी वाहनधारक भी निर्धारित पार्किंग पास के अनुसार पार्किंग कर सकते हैं।

स्टेडियम नियम और सुविधाएँ:

दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम किए गए हैं।

Exit mobile version