सेना में भर्ती का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ी

रायपुर। भारतीय थल सेना ने अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। खास बात यह है कि अब ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी गई है, जिससे उम्मीदवारों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल सके।

भर्ती किन पदों के लिए?

अग्निवीर भर्ती में निम्नलिखित पदों पर भर्ती की जा रही है:

  • जनरल ड्यूटी
  • टेक्निकल
  • क्लर्क
  • ट्रेडमैन (8वीं और 10वीं पास)
  • महिला सैन्य पुलिस
  • रेगुलर कैडर में – मर्ती धर्म गुरु, नर्सिंग सहायक और सिपाही फार्मा

ऑनलाइन आवेदन में समस्या हो तो कहां संपर्क करें?

यदि किसी उम्मीदवार को आवेदन प्रक्रिया में किसी भी तरह की परेशानी हो रही हो, तो वह सेना भर्ती कार्यालय के निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकता है:
0771-2965212
0771-2965214

सेना की अपील – फर्जीवाड़े से बचें

भारतीय थल सेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयन पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित होता है। ऐसे में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या दलाल के झांसे में न आएं

You May Also Like

More From Author