Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ को रेल विकास के लिए ₹7,470 करोड़ का बजट, 32 स्टेशनों का होगा कायाकल्प

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने वर्ष 2026–27 में राज्य को ₹7,470 करोड़ का बजट आवंटित किया है। इसके तहत रेल संपर्क विस्तार, यात्री सुविधाओं के उन्नयन, माल परिवहन क्षमता बढ़ाने और सुरक्षा से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।

राज्य में वर्तमान में ₹51,080 करोड़ की रेल परियोजनाएं विभिन्न चरणों में चल रही हैं। इनमें नई रेल लाइन, चौथी लाइन निर्माण, स्टेशन पुनर्विकास और आधुनिक तकनीक आधारित कार्य शामिल हैं। बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी लाइन परियोजना में 175 किमी से अधिक कार्य पूरा हो चुका है, वहीं दल्लीराझरा–रावघाट, खरसिया–नया रायपुर–परमालकसा और रावघाट–जगदलपुर जैसी नई रेल लाइन परियोजनाएं भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

यात्री सुविधाओं के लिए अमृत स्टेशन योजना के तहत 32 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। राज्य में दो जोड़ी वंदे भारत और एक अमृत भारत एक्सप्रेस संचालित हो रही हैं। फिलहाल छत्तीसगढ़ में कुल 1,083 रेलवे कार्य स्वीकृत हैं, जिनमें से 845 प्रगति पर हैं।

Exit mobile version