यात्रियों के लिए जरूरी खबर: कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव, गीतांजलि एक्सप्रेस का रूट बदला

रायपुर। रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों और जरूरी कार्यों के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इसके तहत कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, जबकि कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से संचालित होंगी।

गीतांजलि एक्सप्रेस को भी बदले हुए रूट से चलाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के समय में कई घंटे तक बदलाव होने की जानकारी दी गई है।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का रूट और समय जरूर जांचने की अपील की है, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो।

You May Also Like

More From Author