Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में पहली बार खेलेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, अक्टूबर में होंगे 3 टी-20 मुकाबले

रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलती नजर आएगी। बीसीसीआई ने आगामी सीजन का शेड्यूल जारी करते हुए बताया है कि अक्टूबर महीने में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच 6 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी।

सीरीज के तहत रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को तीन टी-20 मुकाबले होंगे, जबकि वडोदरा में 23, 25 और 28 अक्टूबर को तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। यह दोनों टीमों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी। साथ ही जिम्बाब्वे महिला टीम का यह पहला भारत दौरा भी रहेगा। बीसीसीआई महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार अंतरराष्ट्रीय सीरीज आयोजित कर रहा है।

Exit mobile version