मध्य प्रदेश के जबलपुर के माउंटेन मैन अंकित सेन दो महाद्वीपों पर तिरंगा फहराने के बाद अब तीसरे महाद्वीप पर जाने की तैयारी में हैं। अंकित सेन अब 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊंचे शिखर माउंट कोज़िअस्को में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस उपलब्धि के लिए वह जल्द ही शहर से रवाना होंगे।
जबलपुर के मझौली गांव में रहने वाले अंकित सेन का सपना है कि सातों महाद्वीपों पर जाकर भारत का झंडा फहराए और अंततः विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करें। अंकित एक साधारण परिवार से आते हैं, उनके पिता लेबर हैं और उनकी मां हाउस वाइफ हैं। अंकित अब तक दो महाद्वीपों की यात्रा कर चुके हैं और अब ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपना वीजा तैयार कर लिया है और 6 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।
अंकित जब तिरंगा लेकर ऑस्ट्रेलिया जाएंगे, उस वक्त वहां का तापमान माइनस में रहेगा। इसके लिए उन्होंने पिछले एक साल से हिमाचल और सिक्किम की पहाड़ियों में ट्रेनिंग की है ताकि उनके शरीर को वहां की परिस्थितियों के अनुकूल बना सके। माउंट कोज़िअस्को की ऊंचाई 7,310 फीट है, जो ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे ऊंचा शिखर है।
अंकित का कहना है कि दो महाद्वीपों की यात्रा के बाद काफी खर्च हो चुका है और अब तीसरे पड़ाव के लिए पैसे जुटाने की चुनौती है। अंकित के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, इसलिए वह पैसों के जुगाड़ में लगे हैं ताकि उनकी देश का नाम ऊंचा करने की कोशिश और इच्छा पूरी हो सके। ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे शिखर तक जाने के लिए उन्हें लगभग तीन लाख रुपए खर्च करने होंगे।
अंकित ने बताया की ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे शिखर तक जाने के लिए करीब तीन लाख रुपए खर्च होगा। अंकित का कहना है 6 से 7 घंटे खुद को देते हैं, जिसमें एडवेंचर स्पोर्ट्स से लेकर साइकलिंग, स्विमिंग पूल और ट्रैकिंग सहित अन्य चीज अलग-अलग समय पर जाकर प्रेक्टिस किया करते हैं और भारत का तिरंगा लहराने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इसके पहले भी अंकित ने 26 जनवरी 2023 को अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंचे शिखर माउंट किलमजारों और 15 अगस्त 2023 को यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एलब्रश में राष्ट्रीय ध्वज फहरा चूके हैं।