नई दिल्ली। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) का पदभार संभाल लिया है। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर देश सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।
2003 बैच के आईपीएस अधिकारी सुंदरराज लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के बस्तर रेंज के आईजी रहे हैं। उन्हें नक्सल विरोधी अभियानों में प्रभावी नेतृत्व के लिए जाना जाता है। उनके कार्यकाल में सुरक्षा अभियानों, खुफिया तंत्र को मजबूत करने, नए सुरक्षा कैंप स्थापित करने और बड़ी संख्या में नक्सलियों के आत्मसमर्पण में महत्वपूर्ण सफलता मिली थी।
अब NIA में IG के रूप में उन्होंने राष्ट्र सेवा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

