Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

VB-G RAM G योजना में गड़बड़ी का आरोप, मस्टर रोल में मजदूरों के नाम और मौके पर JCB चलने की शिकायत

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बोरतलाव में VB-G RAM G योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में कथित अनियमितता की शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जिन कार्यों को मजदूरों से कराया जाना था, उन्हें मौके पर JCB मशीन से कराया गया, जबकि मस्टर रोल में मजदूरों के नाम दर्ज किए गए।

शिकायत के बाद जनपद पंचायत डोंगरगढ़ ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। टीम को मौके पर पहुंचकर संबंधित कार्यों का निरीक्षण करने और दस्तावेजों की जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

शिकायत में तालाब गहरीकरण के अलावा मुक्तिधाम और शौचालय निर्माण के लिए नींव खुदाई में भी JCB के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। साथ ही 15वें वित्त की राशि और तालाब को मछली पालन के लिए लीज पर दिए जाने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

अब जांच टीम मौके पर हुए काम, मस्टर रोल, मजदूरों की उपस्थिति, भुगतान रिकॉर्ड और तकनीकी दस्तावेजों का मिलान करेगी। जांच रिपोर्ट के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Exit mobile version