Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बलौदाबाजार में पीतल कारोबारी के ठिकानों पर 24 घंटे चली IT रेड, कई अहम दस्तावेज जब्त

बलौदाबाजार। नगर के गौरव पथ स्थित पीतल कारोबारी राजकुमार सराफ के घर और कारखाने पर आयकर विभाग की कार्रवाई करीब 24 घंटे बाद समाप्त हो गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए और परिजनों से पूछताछ भी की।

पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। आयकर अधिकारियों ने मीडिया से कोई जानकारी साझा नहीं की। अब जब्त दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई और संभावित खुलासों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Exit mobile version