Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

‘जल जन सेवा संकल्प यात्रा’ के तहत 100 युवा वडनगर रवाना, CM साय ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘जल जन सेवा संकल्प यात्रा’ के तहत छत्तीसगढ़ से 100 युवाओं की टीम गुजरात के वडनगर के लिए रवाना हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

इस यात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि युवाओं को दो बसों के जरिए यात्रा के लिए भेजा गया है, जो छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। उन्होंने बताया कि वाराणसी प्रधानमंत्री का कर्मक्षेत्र रहा है, जबकि वडनगर उनकी जन्मभूमि है। यात्रा के दौरान विभिन्न नदियों के जल से जलाभिषेक किया जाएगा।

बताया गया कि युवाओं की यह यात्रा 22 सितंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान सेवा संकल्प से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में युवा हिस्सा लेंगे।

Exit mobile version