Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

जांजगीर-चांपा: जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव के समापन में कुर्सी विवाद, भाजपा नेताओं और प्रशासन में तीखी बहस

जांजगीर-चांपा में आयोजित तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का समापन समारोह शुक्रवार को विवादों की भेंट चढ़ गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अधिक चर्चा मंच के सामने लगी कुर्सियों को लेकर हुए विवाद की रही।

आगे की पंक्ति में बैठने को लेकर भाजपा नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते जिला प्रशासन और पार्टी पदाधिकारियों की बहस में बदल गई। वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के लिए आरक्षित कुर्सियों पर स्थानीय नेताओं के बैठने से माहौल और गरमा गया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ की चर्चित लोक गायिका आरु साहू का कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ। स्थिति तब सामान्य हुई जब पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल मौके पर पहुंचे, जिसके बाद विवाद शांत हुआ और समापन कार्यक्रम आगे बढ़ सका।

Exit mobile version