जांजगीर-चांपा। सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के ग्राम पड़निया में सड़क किनारे खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। पेट्रोल टंकी फटने से बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि पास ही चालक गहरी नींद में सोता रहा। बताया जा रहा है कि चालक मनीराम यादव शराब के नशे में बाइक रोककर सो गया था। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही बाइक जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तंज, संगठन को लेकर उठाए सवाल