Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

जांजगीर-चांपा में नकली इंजन ऑयल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 दुकानों से 2.50 लाख का माल जब्त

जांजगीर-चांपा। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम पर नकली इंजन ऑयल बेचने के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जांजगीर और चांपा क्षेत्र की तीन ऑटोमोबाइल दुकानों पर छापा मारकर करीब 2.50 लाख रुपये का संदिग्ध नकली इंजन ऑयल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, कंपनी के नाम और ब्रांड का इस्तेमाल कर डुप्लीकेट इंजन ऑयल बेचने की शिकायत मिली थी। इसके बाद जांजगीर कोतवाली और चांपा पुलिस की टीम ने संबंधित दुकानों में दबिश दी। चांपा में कौशल अग्रवाल और नीरज अग्रवाल की दुकानों, जबकि जांजगीर में अमन शर्मा की ऑटोमोबाइल दुकान पर कार्रवाई की गई।

तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध इंजन ऑयल बरामद हुआ। पुलिस ने सामान जब्त कर जांच शुरू कर दी है और नकली उत्पाद की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Exit mobile version