Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

जशपुर में खाद-बीज विक्रेताओं पर कार्रवाई, तीन दुकानें सील, नमूने जांच के लिए भेजे

जशपुर। खरीफ सीजन के बीच नकली खाद और बीज की शिकायतों को देखते हुए जशपुर जिले में कृषि विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। पत्थलगांव क्षेत्र में खाद-बीज विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर दो दर्जन से अधिक उर्वरकों के नमूने जांच के लिए लिए गए।

निरीक्षण के दौरान अनियमितता और अवैध भंडारण की आशंका पर तीन दुकानों को सील कर दिया गया। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए रायपुर की प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद खाद और बीज की गुणवत्ता पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Exit mobile version