जशपुर: ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 112 किलो गांजा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 54 लाख रुपये आंकी गई है।
पत्थलगांव थाना क्षेत्र में मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक कार को पकड़ा, जिसमें आरोपी ओडिशा से दिल्ली गांजा ले जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन और गांजा जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

