Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अनुशासनहीनता पर तीन आरक्षक बर्खास्त, दो पर दंड

जशपुर। जिले में पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने तीन आरक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है, जबकि दो अन्य आरक्षकों को विभागीय दंड दिया गया है।

लंबे समय तक बिना अनुमति गैरहाजिर रहने और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में आरक्षक संतोष कुमार राम, नेल्सन तिग्गा और अशोक कुमार एक्का को सेवा से पृथक किया गया है। वहीं इरीमियस कुजूर और बिंदेश्वर राम पर वेतन संबंधी दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

विभागीय जांच में पाया गया कि बर्खास्त किए गए आरक्षक कई बार लंबे समय तक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे थे और पूर्व में भी दंडित किए जा चुके थे। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version