Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG ACCIDENT : ट्रक और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कुनकुरी लावाकेरा हाईवे पर बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में स्कॉर्पियो सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा तपकरा थाना क्षेत्र के केरसई गांव के पास हुआ। स्कॉर्पियो सवार दो युवक कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाईवे पर अक्सर तेज रफ्तार से वाहन चलते हैं। इस वजह से हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से हाईवे पर गति सीमा निर्धारित करने और सख्ती से इसका पालन करवाने की मांग की है।

Exit mobile version