Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सड़क चौड़ीकरण की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम, बारिश में भी जारी रहा प्रदर्शन

जशपुर। सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बरसते पानी के बीच बगीचा नगर पंचायत में जोरदार प्रदर्शन किया। बस स्टैंड मुख्य चौक पर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, बगीचा से भट्ठीकोना तक सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर नगर पंचायत बगीचा के वार्ड क्रमांक 3, 4 और 5 के लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लगातार मूसलाधार बारिश के बावजूद ग्रामीण डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।

चक्काजाम के कारण एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड समेत अन्य गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित रही। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Exit mobile version