पीटीआरएसयू छात्रावास में दूषित पानी से पीलिया, एनएसयूआई का प्रदर्शन

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के नवीन कन्या छात्रावास में दूषित पानी पीने से कई छात्राएं पीलिया की चपेट में आ गई हैं। कुछ की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

मामले को लेकर एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया और कुलपति, रजिस्ट्रार व हॉस्टल अधीक्षक के इस्तीफे की मांग की। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को करीब एक घंटे तक हॉस्टल में प्रवेश नहीं दिया गया।

एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि अब तक करीब 25 छात्राएं संक्रमित हो चुकी हैं और छात्राओं को साफ पानी भी उपलब्ध नहीं हो रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

You May Also Like

More From Author